बिहार में गजब हो गया! थाने की चारदीवारी से गायब हुआ 18 चक्का ट्रक, थानाध्यक्ष बोले- मुझे कोई जानकारी नहीं

बिहार के मुंगेर में एक ट्रक पकड़ा गया. खनन विभाग ने कार्रवाई की. 11 लाख 18 हजार 600 रुपये का जुर्माना लगाया. ट्रक को पुलिस थाने के हवाले कर दिया गया. सब कुछ सरकारी तरीके से हुआ. लेकिन करीब एक महीने बाद जब खनन विभाग की टीम थाने पहुंची, तो ट्रक ही गायब था. एसपी ने इस पूरे मामले में जांच के आदेश दिए हैं.


from Technology News in Hindi: Latest Technology, (लेटेस्ट टेक न्यूज़) Gadget (गैजेट्स), Mobile (मोबाइल), Apps News (ऐप्स न्यूज़) Headlines - AajTak https://ift.tt/GzlX2va

Comments