Himanta Biswa Sarma ने असम सरकार के चार नए मंत्रियों के नामों का किया ऐलान!

असम में लगातार तीसरी बार एनडीए सरकार बनने जा रही है. मुख्यमंत्री पद के लिए चुने गए हिमंता बिस्वा सरमा ने अपने साथ शपथ लेने वाले चार मंत्रियों के नामों का ऐलान किया है. इनमें रामेश्वर तेली, अतुल बोरा, चरण बोरो और अजंता नियोग शामिल हैं. शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहेंगे. बीजेपी और उसके सहयोगी दलों ने राज्य में लगातार तीसरी बार सत्ता बरकरार रखी है.


from Technology News in Hindi: Latest Technology, (लेटेस्ट टेक न्यूज़) Gadget (गैजेट्स), Mobile (मोबाइल), Apps News (ऐप्स न्यूज़) Headlines - AajTak https://ift.tt/d50fRAT

Comments