प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, भक्तों में बढ़ी चिंता और मायूसी

वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है, जिससे भक्तों में मायूसी फैल गई है. आश्रम प्रशासन ने माइक के जरिए इसकी जानकारी दी. प्रेमानंद महाराज लंबे समय से किडनी संबंधी समस्या और डायलिसिस से गुजर रहे हैं. हाल ही में उनका एक भावुक वीडियो भी वायरल हुआ, जिसमें उन्होंने विश्वास और समाज सेवा को लेकर अपनी बात रखी थी. भक्त अब उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं.


from Technology News in Hindi: Latest Technology, (लेटेस्ट टेक न्यूज़) Gadget (गैजेट्स), Mobile (मोबाइल), Apps News (ऐप्स न्यूज़) Headlines - AajTak https://ift.tt/JD7VK5m

Comments