मोबाइल चोरी के इरादे से फ्लाइट पकड़कर अहमदाबाद पहुंचे चोर, Video

अहमदाबाद में आईपीएल मैच के दौरान भीड़ का फायदा उठाकर मोबाइल चोरी करने वाले एक हाईटेक गैंग का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है. यह गिरोह मैच देखने नहीं बल्कि दर्शकों को निशाना बनाकर मोबाइल चोरी करने के इरादे से फ्लाइट से अहमदाबाद पहुंचा था. पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से 21 चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं. अहमदाबाद के जोन-3 की डीसीपी रूपल सोलंकी की टीम ने इस पूरे गिरोह का खुलासा किया. पुलिस के अनुसार यह गिरोह अलग-अलग राज्यों के भीड़भाड़ वाले इलाकों में मोबाइल चोरी करता था. खासकर आईपीएल जैसे बड़े आयोजनों के दौरान ये लोग सक्रिय हो जाते थे, जहां बड़ी संख्या में लोग एक जगह इकट्ठा होते हैं. पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी झारखंड से फ्लाइट से अहमदाबाद आए थे. इसके अलावा ये लोग बेंगलुरु भी गए थे, जहां उन्होंने चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर से मैच के दौरान मोबाइल चोरी किए थे.


from Technology News in Hindi: Latest Technology, (लेटेस्ट टेक न्यूज़) Gadget (गैजेट्स), Mobile (मोबाइल), Apps News (ऐप्स न्यूज़) Headlines - AajTak https://ift.tt/UebuNrV

Comments