लिव-इन-पार्टनर ने शादीशुदा प्रेम‍िका के मंगलसूत्र से ही घोंट दिया उसका गला

रायगढ़ में 1 अप्रैल को पुलिस को महिला की संदिग्ध मौत की सूचना मिली. मृतका की पहचान धनेश्वरी विश्वकर्मा के रूप में हुई. शुरुआत में मामला सामान्य मौत जैसा लग रहा था, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि महिला की मौत गला दबाने से हुई है और गला किसी और चीज से नहीं बल्कि उसके अपने मंगलसूत्र से दबाया गया था. पता चला है क‍ि महिला अपने पति से अलग होकर पिछले 4 साल से अपने प्रेमी के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी. अब उसी प्रेमी ने मह‍िला की जान ले ली.


from Technology News in Hindi: Latest Technology, (लेटेस्ट टेक न्यूज़) Gadget (गैजेट्स), Mobile (मोबाइल), Apps News (ऐप्स न्यूज़) Headlines - AajTak https://ift.tt/yP4S5md

Comments